HOW TO CREATE LEDGER IN TALLY ERP 9
Ledger का निर्माण टैली में कैसे किया जाता है ?
Account / Ledger / खाता :- लेजर या खाता एक तालिका है जिसमे सोैदा उनके स्वभाव के अनुसार वर्गीकृत करके एक र्शीषक के अंतर्गत एक स्थान पर क्रम से लिखा जाता है सरल शब्दो में किसी व्यक्ति, सम्पत्ति तथा आय-व्यय आदि से संबधित लेखो को छांटकर जो सूची बनाई जाती है उसे खाता या लेजर है।
Account शब्द का अंग्रेजी में संक्षिप्त रूप में A/c होता है।
लेखो में प्रायः इस संक्षिप्त रूप का ही प्रयोग होता है और प्रत्येक खाता दो पक्षों में विभाजित रहता है।
बाये पक्ष को नामे Debit और दाहिने पक्ष को Credit कहते है।
टैली में लेजर बनाने के लिए निम्नलिखित स्टेप का पालन करते है –
- Gateway of Tally
- Accounts Info
- Ledgers
- Create
इन स्टेप का पालन करने पर इसका डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है

टैली में हम दो प्रकार से खाता निर्माण कर सकते है
- Single Ledger
- Multipal Ledger
क्या आप लेजर Under Group के बारे में जानते हैं जो की लेजर बनाने के लिए अति आवश्यक है, आपको लेजर का अंडर ग्रुप ज्ञान होना अति आवश्यक है बिना अंडर लेजर ग्रुप के हम ledger नहीं बना पाएंगे –
1. Single Ledger
इस ऑप्शन के माध्यम से एक बार में केवल एक ही खाता निर्माण कर सकते है

- single ledger creation screen में सबसे पहले लेजर का नाम एंट्री करे।
- अब लेजर का under group एंट्री करे जैसे SBI Bank a/c का under group Bank Accounts होगा,उसी Purchase A/c – Purchase account , Salary a/c – indirect expenses, GST A/c – Duties & Taxes होगा।
- अब mailing Details भरें।
- Ctrl+A button press करके सेव कर ले।
- इस प्रकार हम टैली में लेजर क्रिएट कर सकते है।
2 . Multipal Ledger
इस ऑप्शन के माध्यम से एक बार में एक से अधिक खातों निर्माण कर सकते है।

Post a Comment